जनहित के मुद्दों को सर्वोपरि रखकर उसका समाधान करेंगे – सन्नी उरांव,

नगर निकाय चुनाव को लेकर पोटका इंचीडासाईं में आयोजित चुनावी बैठक में झामुमो समर्थित प्रत्याशी सन्नी उरांव ने स्थानीय मुद्दों पर मांगा समर्थन,
चक्रधरपुर । चक्रधरपुर नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर वार्डों में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में पोटका इंचीडासाईं में झामुमो समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सन्नी उरांव ने स्थानीय ग्रामीणों और समर्थकों के साथ बैठक की।बैठक में क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं, विकास कार्यों और नगर परिषद की प्राथमिकताओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सन्नी उरांव ने कहा कि वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क और युवाओं के लिए रोजगार जैसे मुद्दों को प्राथमिकता देंगे।


स्थानीय लोगों की रही सक्रिय भागीदारी-
बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इनमें बंदना पूर्ति, माइकल कीचिंगा, असीम तीडू, टेरेसा जामुदा, लोकेश पूर्ति, ललित खलखो, अमित भेंगरा, शेरू भेंगरा, लक्ष्मण माझी, मार्टिन, बूंटी, रोहित शाह, संतोष मुंडा, भानु बजारा और मोटी मुरमू शामिल रहे।

इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य रामलाल मुंडा, जदयू जिला अध्यक्ष विश्राम मुंडा एवं रमित सिंह भी उपस्थित रहे। नेताओं ने सन्नी उरांव के पक्ष में समर्थन जताते हुए कहा कि नगर परिषद में मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है, ताकि चक्रधरपुर का विकास तेज गति से हो सके।

विकास के मुद्दों पर चुनावी बैठक के अंत में सन्नी उरांव ने जनता से अपील करते हुए कहा कि वे नगर के विकास, पारदर्शिता और जनहित के मुद्दों को सर्वोपरि रखेंगे और उसका समाधान करेंगे। उन्होंने सभी से आगामी नगर निकाय चुनाव में समर्थन देने की भावनात्मक अपील की। चक्रधरपुर नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर अब राजनीतिक गतिविधियां और तेज होती नजर आ रही हैं।





