सेरसा स्डेडियम में रेलवे अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट शुरु ,

By
Advertisement

उद्घाटन मैच ईएलएस राउरेकला ने आरएसओ बंडामुंडा से 4 विकेट से हराया

रेलवे अस्पताल के सीएमएस ने किया टूर्नामेंट का उद्घाटन

चक्रधरपुर l सेरसा बंडामुं़डा के तात्वाधान में शनिवार को अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन आज बंडामुंड़ा रेलवे अस्पताल के मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संजीव कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर बल्ला से शार्ट लगाकर किया।

इस अवसर पर सम्मानित अतिथि के तौर पर  सिनियर डीईई(टीआरएस) ईएलएस बंडामुंडा विल्पव दास , संयोजन समिति के उपाध्यक्ष सह रेलवे इस्टीट्यूट व सेरसा के वायस चेयरमेन एवं सिनियर डीएमई डीजल शेड जे के पात्र, बंडामुंडा के एआरएम अमित कुमार सारंगी, सेरसा के सेक्रेटरी डीसीएस राव, तापस बनर्जी कन्हैया राम, नवकुमार त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार सिंह सहित सेरसा के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।



उद्घाटन मैच में ईएलएस राउरकेला ने आरएसओ बंडामुंडा को हराया

सेरसा स्टेडियम बंडामुंडा में शनिवार से शुरु हुए रेलवे अंतर विभागीय क्रि केट टूर्नामेंट  बंडामुंडा का उद्घाटन मैच आरएसओ बंडामुंडा व ईएलएस राउरकेला के बीच खेला गया।

जिसमें बंडामुं़डा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 132 रन बनाया था। इसके जबाव में ईएलएस राउरकेला की टीम के खिलाड़ी विशाल ने अंतिम 1 गेंद में आवश्यक 2 रन की जगह छक्का मार कर टीम की ओर से 136 रन बनाकर टीम को 4 विकेट से जीत दिला दिया। इस प्रकार उद्घाटन मैच ईएलएस राउरकेला ने जीत लिया है। आज के अंपायर के के महंती व विद्याधर पृष्टि थे। टूर्नामेंट में कुल 12 टीमों ने भाग लिया है। टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 6 मार्च को खेला जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *