11वीं नेशनल ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 में आदित्य परिवार की शानदार जीत

1 Min Read
Advertisement

कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में आयोजित 11वीं नेशनल ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देशभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। यह प्रतियोगिता 28 से 30 दिसंबर 2025 तक आयोजित हुई, जिसका आयोजन बंगाल ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा एवं प्रमोशन ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में किया गया।

इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अर्पिता आदित्य ने -52 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए मणिपुर, तमिलनाडु एवं पश्चिम बंगाल की खिलाड़ियों को पराजित कर जीत हासिल की।
वहीं अनु आदित्य ने -73 किलोग्राम भार वर्ग में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए हरियाणा, तमिलनाडु एवं पश्चिम बंगाल की खिलाड़ियों को मात देकर खिताब अपने नाम किया।

दोनों खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता से उनके परिवार, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि को आने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा है। खेल जगत में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *