छत्तीसगढ़

महराजगंज धान खरीदी केन्द्र में कलेक्टर  कटारा का औचक निरीक्षण

Advertisement

धान की नमी मापी, तौल देखा एवं किसानों से की विस्तृत चर्चा

खरीदी केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बलरामपुर, 29 दिसम्बर 2025/  कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा ने आज विकासखंड बलरामपुर अंतर्गत धान खरीदी केंद्र महराजगंज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में टोकन, खरीदी व्यवस्था, तौल प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान धान बेचने आए किसानों से मिले और उनसे खेती किसानी, धान उपज तथा समिति में खरीदी प्रक्रिया की जानकारी ली। कलेक्टर ने तौलाई किए जा रहे धान का मॉइश्चर मशीन से आर्द्रता मापन का अवलोकन किया तथा धान तौल करवाकर प्रक्रिया की पारदर्शिता परख़ी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खरीदी केंद्र प्रभारी, एवं ग्रामीणों से बारीकी से चर्चा की और प्रभारी को निर्देश दिए कि अवैध धान की खरीदी किसी भी हालत में न होने दी जाए।

कलेक्टर ने इस दौरान विभिन्न पंजियों का अवलोकन किया धान खरीदी एवं बारदाना पंजी का अवलोकन करते हुए आवश्यक निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्री कटारा ने धान खरीदी केंद्र में सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ दुरुस्त रखने की बात कही, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, व्यवस्थित होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि किसानों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है और खरीदी केंद्रों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button