वेयरहाउस का किया गया त्रैमासिक निरीक्षण

By
Advertisement
Advertisement

कलेक्टर एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने किया अवलोकन

बलरामपुर, 29 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र कटारा ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य सीयू, बीयू एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा, रखरखाव और भंडारण व्यवस्था की पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

कलेक्टर एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में वेयरहाउस में सील लगे ताले को खोला गया और अलग-अलग कमरों में रखे सीयू, बीयू एवं वीवीपैट मशीनों का अवलोकन किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चेतन बोरघरिया ने मशीनों की स्थिति, नियमित जांच और लॉग बुक संधारण की जानकारी दी।

कलेक्टर श्री कटारा ने पदाधिकारियों से कहा कि वेयर हाउस में सभी सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा है और मशीनें पूरी तरह सुरक्षित हैं। निर्वाचन की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मशीनों का निरीक्षण समय-समय पर जारी रहेगा। निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *