छत्तीसगढ़

राउरकेला भाजपा द्वारा मधुबाबू मंडल में स्वच्छ भारत अभियान, महापुरुष की प्रतिमा का स्नान एवं तिरंगा पदयात्रा का आयोजन

Advertisement

राउरकेला। दिनांक, 13.08.2025। आज 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं ओडिशा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के आह्वान पर, ज़िले के मंडलों में स्वच्छ भारत अभियान, महापुरुष की प्रतिमा का स्नान एवं तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। आज राउरकेला संगठनात्मक ज़िले के अंतर्गत रघुनाथपल्ली विधानसभा क्षेत्र के मधुसूदन मंडल के सेक्टर-7 स्थित उत्कलमणि गोपबंधु दास एवं फ़कीर मोहन  की प्रतिमाओं को जल से स्नान कराकर माल्यार्पण किया गया तथा आसपास के क्षेत्र की सफाई की गई।

मंडल सभानेत्री प्रतिमा राऊत के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जो सेक्टर:-9 हनुमान मंदिर से शुरू होकर सेक्टर 7 हनुमान मंदिर पर समाप्त हुई। इस यात्रा में रघुनाथपल्ली विधायक दुर्गा चरण तांती की उपस्थिति और मार्गदर्शन में शहर भर में तिरंगा पदयात्रा निकाली गई।

तिरंगा यात्रा में शामिल कार्यकर्ता भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगा रहे थे, वरिष्ठ नेता सुब्रत पटनायक, प्रफुल्ल कुमार मिश्रा, संतोष कुमार विराट, मनोज कुमार पटनायक, रवीन्द्रनाथ बारिक, प्रभास सामल, स्टार्कनाथ महापात्र, तरूण तांती, नमिता ,

अभिनाश सामल, श्रीकांत पाढ़ी, मोहेलिता बाग, दुर्गा प्रसन्ना पटनायक, अजय पात्रा, हेमन्त जेना, गीतांजलि जेना, शरत बारिक, अजय राउत, अयुत्शा पात्रा, सुधारा जेना, हिमांशु नायक, अनिल तांती, प्रशांत, जिला प्रवक्ता गंगाधर दाश ने एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में सैकड़ों उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button