आखिरकार सफल हो ही गए लगभग 27वर्ष से फर्जी तरीके से बने बाबू (लिपिक) विभाग में बोलती है इनकी तूती उच्च अधिकारी बेबस

By
Advertisement
Advertisement

जिले के मरवाही ब्लॉक मे नामचिन लोगों में सुमार गिने जाने वाले सख्श कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी मरवाही के सहायक ग्रेड- 2( लिपिक) पद में है । जिनकी अनुकंपा नियुक्ति संदेहास्पद है। अनुकंपा एक फिर नौकरी दो लोगों को कैसे मिल गया पहुंच और पावर के कारण उन्होंने अपनी बहन का भी उसी अनुकंपा के तहत के तहत कन्या छात्रावास मरवाही में रसोइया का पद मिल गया जिसमें किसी की नजर नहीं पड़ी।

और किसी ने आवाज उठाने की कोशिश भी की तो उसे जोर दे कर दबा दिया गया । सहायक ग्रेड- 2 का पवार और पहुंच देखकर उच्च अधिकारी भी उनके ऊपर कोई भी प्रकार की कार्यवाही करने से कतराते हैं। तभी तो अपना विशाल साम्राज्य बनाने में सफल भी हो गए ।

दरअसल पूरा मामला मरवाही शिक्षा विभाग से जुड़ा है जहां की फर्जी नियुक्ति का गंभीर आरोप लगा था । जहा सहायक ग्रेड -2 जीवन लाल यादव के नाम से वर्ष 2023 में लिखित शिकायत संचालन लोक शिक्षण संचनालय रायपुर के अलावा उच्च अधिकारियो को भी दी गई थी ।

जिनका अब तक कोई निराकरण नहीं हो सका।
मामला साफ तौर से जगजाहिर हो रहा है पहुंच और पवार के आगे उच्च अधिकारी साठगांठ कर मामले को रफा दफा करने में कोई कसर नहीं छोड़ते ।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *