मुख्यमंत्री ने किया पीएम जनमन आवास का अवलोकन

By
Advertisement
Advertisement

हितग्राहियों ने पारंपरिक रीति रिवाज से किया स्वागत

बलरामपुर । राज्य के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आज बलरामपुर रामानुजगंज जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर पर सुदूरवर्ती पहाड़ी कोरवा ग्राम हरगवां ( ढोढरी कला)पहुंचे। जहां लहंगू पहाड़ी कोरवा के घर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका स्वागत किया गया। लहंगू और उनकी पत्नी ने सरई फूलों की माला पहनाकर आत्मीयता से मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

उन्होंने खाट पर बैठकर लहंगू और उनके परिवार से विस्तारपूर्वक चर्चा की इस दौरान मुख्यमंत्री परिवार से पूरी सहजता के पहाड़ी कोरवा परिवार से घुलते मिलते नजर आए। उन्होंने उनके जीवन, दिनचर्या, संस्कृति के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने लहंगू से आवास के संबंध में पूछा जिस पर लहंगू ने बताया कि पहले कच्ची मकान में रहने के साथ कई समस्याएं होती थी। लेकिन पक्के आवास से अब खुश है।

अब किसी प्रकार की चिंता नहीं सताती। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को सरई पत्तों से बने दोने-पत्तल में तेंदू, चार और लीची जैसे स्थानीय और मौसमी फल परोसे गए। आम से बने पारंपरिक पेय आम पना का भी उन्होंने स्वाद लिया।

लहंगू की पत्नी दरसी ने मुख्यमंत्री को अपने हाथों से तैयार की गई छिंद की चटाई, रागी, कुटकी और कटहल का फल उपहार स्वरूप भेंट किया, जिसे मुख्यमंत्री ने पूरे सम्मान के साथ स्वीकार किया। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने पहाड़ी कोरवा भूखना के पीएम जनमन आवास योजनान्तर्गत बने आवास का भी अवलोकन किया।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *