ऑटो चालक की पुलिस अधीक्षक से गुहार, परिवार को गोली मरवा दो या हमें न्याय दिला दो

2 Min Read
Advertisement

रायगढ़ में एक ऑटो को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। उक्त घटाने की शिकायत कोतवाली थाना में की गई और कार्यवाही नहीं हुई तो पीड़ित परिवार हाथों में तख्ती लेकर सड़कों पर निकल गया। तख्ती पर लिखा था एस पी साहब या तो मेरे परिवार को गोली मरवा दो या हमें न्याय दिला दो।


27 अप्रैल की रात इंदिरा नगर क्षेत्र में रहने वाला मानिक दास महंत हर दिन की तरह ऑटो चलकर घर पहुंचा और रात में ऑटो को घर के बाहर खड़ा कर दिया देर रात करीब 2:00 बजे पूरे घर में धुआं भरने के बाद उसने घर का दरवाजा खोलकर देखा तो ऑटो धू- धू कर जल रहा था।

इसके बाद पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत कोतवाली थाना में दी। जहां सप्ताह भर बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई तो मानिक दास महंत अपने तीन बच्चों और पत्नी के साथ हाथों में तख्ती लेकर एसपी कार्यालय के लिए निकल गया।मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को लग गयी, कोतवाली थाना से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आश्वासन देते हुए उन्हें कोतवाली थाना ले आए जहां मामले में पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई।

मानिक दास महंत ने बताया कि उसने फाइनेंस में ऑटो लिया और उसी को चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। अब फाइनेंस की किस्त पटाने के साथ ही परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो गया है। उसने बताया की कार्यवाही नहीं होने के कारण वह अपने परिवार के साथ न्याय के लिए एसपी कार्यालय जा रहा था।

इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल ने बताया कि 27 अप्रैल को मामले की सूचना दी गई। प्रकरण दर्ज किया गया मामले में जांच की जा रही है। घटना अज्ञात लोगों के द्वारा की गई है इसलिए इन्हें लग रहा है कि पुलिस कार्यवाही नहीं कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *