कोरबा जिले के दूरस्थ अंचल पसान में आयोजित हुआ समाधान शिविर

By
Advertisement
Advertisement

प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण जनता की समस्याओं का किया समाधान

कोरबा पसान । कोरबा जिला के दूरस्थ आदिवासी अंचल पसान में सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों की जन समस्याओं का समाधान किया गया।
जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत पसान में सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत कलस्टर पसान में समाधान शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती माधुरी देवी सिंह तंवर महोदया ,अध्यक्षजनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा श्री प्रकाश चंद जाखड़ महोदय उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा
श्री तुलाराम भारद्वाज सर अनुविभागीय अधिकारी(रा.) पोड़ी उपरोड़ा स्थानीय जनपद पंचायत सदस्य

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा तहसीलदार पसान की उपस्थिति में संपन्न हुआ सुशासन तिहार समाधान शिविर में कलस्टर पसान से ग्राम पंचायत पसान,लेंगी, कुम्हारिसानी, बैरा,खोडरी, करी,चन्द्रौटी, अडसरा, सेन्हा सम्मिलित रहे।

समाधान शिविर में समस्त विभाग प्रमुख द्वारा अपने अपने विभाग से संबंधी प्राप्त आवेदन मांग, समस्या का निराकृत कर वाचन किए और हितग्राहियों को मौके पर समस्या का समाधान किया गया l

अंत में शिक्षा विभाग से स्कूल बच्चे को जाति प्रमाण पत्र,कृषि विभाग मोटर पंप, जनपद पंचायत से राशन कार्ड, जॉब कार्ड व अन्य विभाग द्वारा सामग्री का वितरण किया गया l तथा आज की सुशासन तिहार समाधान शिविर समापन की घोषणा मुख्य कार्यपालन अधिकारी पोड़ी उपरोड़ा द्वारा आभार प्रकट कर किया गया l

समाधान शिविर में मुख्य रूप से सरपंच सुरेन्द्र तिग्गा, प्रताप मरावी,उप सरपंच प्रतिभा वर्मा , धनमान, गीता मरकाम, गीता मार्को सहदेव ,रामायण , हिरौंदिया , धजवन, गायत्री,जनपद अध्यक्ष माधुरीदेवी तंवर, जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश चंद जाखड़,तिवारी मरावी, आनंद आयाम, संतोष मरावी, शांति मरावी जिला पंचायत सदस्य, फूल कुंवर, मुकेश पोया,रजनी रजक, कबूतरी सहित पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *