थाना सीतापुर अंतर्गत नाबालिग से जबरन दुष्कर्म के मामले मे आरोपी किया गया गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया दिनांक 24/04/25 कों थाना सीतापुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि घटना दिनांक 23/04/25 कों सिमोन पन्ना प्रार्थिया की नाबालिग लड़की पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया हैं, प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना सीतापुर मे आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 151/25 धारा 64 बी. एन. एस., पोक्सो एक्ट की धारा 4,6 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

मामले कों संज्ञान मे लेकर नवपदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा थाना प्रभारी सीतापुर कों प्रकरण मे त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी कों शीघ्र गिरफ्तार किये जाने के दिशा निर्देश दिए गये थे, इसी क्रम मे पुलिस टीम द्वारा दौरान विवेचना मामले के आरोपी सिमोन पन्ना का पता तलाश किया जा रहा था,

पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी कों पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम सिमोन पन्ना आत्मज स्व. मथुरा उम्र 50 वर्ष साकिन खड़गाँव थाना सीतापुर हाल मुकाम ग्राम महारानीपुर थाना सीतापुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी सीतापुर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल,सहायक उप निरीक्षक शशिप्रभा दास, महिला आरक्षक अनामिका बड़ा, आरक्षक धनकेश्वर यादव, मनोहर पैकरा, राजेश पैकरा सक्रिय रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *