18 वर्ष से फरार लूट का आरोपी गिरफ्तार, 02 स्थाई वारंट तामील

By
Advertisement
Advertisement

नवपदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.)के पदभार ग्रहण करने के पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों कों अपने अपने थाना छेत्र मे लंबित स्थाई वारंट/गिरफ़्तारी वारंट की तामिली कर वर्षो से फरार चल रहे वारंटियों कों माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के सख्त दिशा निर्देश दिए गये थे,

इसी क्रम मे थाना सीतापुर पुलिस टीम एवं थाना बतौली पुलिस टीम द्वारा थाना सीतापुर अंतर्गत दर्ज केश नंबर क्रमांक 797/07 धारा 392 भा.द.वि., 25-27 आर्म्स एक्ट एक्ट एवं केश नंबर क्रमांक 402/14 धारा 279, 337, 304(ए) भा.द.वि. के 02 मामलो मे फरार चल रहे आरोपी बबलू उर्फ़ पंकज बादी साकिन देवरी थाना बतौली जिला सरगुजा के प्रकरण मे उपस्थित नही रहने पर माननीय न्यायालय द्वारा वर्ष 2007 मे आरोपी का स्थाई वारंट जारी किया गया था,

आरोपी कों न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु जारी स्थाई वारंट के अनुसार थाना सीतापुर पुलिस टीम एवं थाना बतौली पुलिस टीम के संयुक्त प्रयास से 18 वर्षो से फरार चल रहे स्थाई वारंटी बबलू उर्फ़ पंकज बादी उम्र 39 वर्ष साकिन देवरी थाना बतौली जिला सरगुजा कों पकड़कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया हैं।

स्थाई वारंट की तामिली मे थाना प्रभारी सीतापुर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, थाना प्रभारी बतौली उप निरीक्षक सी. पी. तिवारी, उप निरीक्षक संजयनाथ तिवारी, आरक्षक दीपक पाण्डेय, दिलबोधन राम, हिमांशु पाण्डेय, सैनिक विनायक लकड़ा सक्रिय रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *