छत्तीसगढ़

मंत्री दीपक बिरुआ ने किया मानकी मुंडा और कोल्हान कार्यालय का निरीक्षण 

कहा जल्द होगा इसका उद्घाटन लोगो को मिलेगा सस्ता सुलभ और त्वरित न्याय

चाईबासा। सूबे के अनुसूचित जाति, जनजाति कल्याण एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने सोमवार को सदर अनुमंडल कार्यालय के पास नवनिर्मित मांनकी मुंडा एवं कोलाहन कार्यालय का निरीक्षण किया।

उनके साथ चाईबासा के उपायुक्त कुलदीप चौधरी उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा,अनुमंडल अधिकारी अनिमेष रंजन सहित अन्य कई अधिकारी मौजूद रहे। इस भवन का निरीक्षण करते हुए मंत्री श्री बिरूआ ने कहा की मनकी न्याय कर्यालय और कोल्हान कार्यालय खुल जाने से इस क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत होगी।

नवनिर्मित भवन का बहुत जल्द उद्घाटन किया जाएगा। उन्होंने कहा की इसके पहले दीवानी वादों के पंच कार्यवाई तथा कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए कार्यालय में बैठने के लिए पर्याप्त जगह और सुविधा उपलब्ध नहीं थी।

अब इस कार्यालय के खुल जाने के लोगो को वर्षों से लंबित दीवानी मामलो का सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा की कोल्हान में मांनकी मुंडा व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए न्याय पंच की न्यायिक प्रक्रिया की शुरुआत की गई है। मानकी मुंडा व्यवस्था सुदृढ़ होने से गांव शहर ओर राज्य मजबूत होगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button