गांजा के साथ छल्लो गिरफ्तार, जेल दाख़िल

2 Min Read
Advertisement

अंबिकापुर । आज संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को तब एक और सफलता मिली जब आबकारी उड़नदस्ता की टीम रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में सीतापुर क्षेत्र में गस्त कर रही थी तभी मंगारी मेन रोड पर दूसरी तरफ से गांजा व्यापारी कृष्ण कुमार गुप्ता उर्फ छल्लु गुप्ता गुजर रहा था।

उड़न दस्ता की सरकारी गाड़ी देख कृष्ण कुमार गुप्ता अपनी बाइक को तेजी से भगाने लगा जैसे ही उड़नदस्ता की टीम अपनी बोलेरो वाहन को उसका पीछा करने के लिए मोड़ी वैसे ही आगे जाकर कृष्ण कुमार गुप्ता मंगारी मेन रोड पर यूपी ढाबा के पास रोड पर गिरे गिट्टी के ऊपर बाइक से फिसल कर गिर गया, गिरने के बाद वह घायल हो गया भाग नहीं पाया।

जब उसके सुपर स्प्लेंडर बाइक सीजी 15 डीवाई 1589 को चेक किया गया तो उसकी डिक्की में एक पॉलिथीन में 1 किलो 20 ग्राम गांजा पाया गया। आरोपी कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि उसके पास गांजा था इसीलिए वह भाग रहा था। आरोपी कृष्ण कुमार गुप्ता को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया न्यायालय से जेल दाखिल किया। आरोपी कृष्ण कुमार गुप्ता उर्फ छल्लु गुप्ता को पूर्व में भी 5-5-2024 को सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता द्वारा 10 किलो गांजा में जेल डाला गया था।

उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता, आबकारी उप निरीक्षक टीआर केहरी, मुख्य आबकारी आरक्षक रमेश दुबे, अशोक सोनी, नगर सैनिक गणेश पांडे, रणविजय सिंह, महिला सैनिक राजकुमारी सिंह एवं संगीता उपस्थित रहे।आबकारी स्टाफ नीरज चौहान की भी विशेष भूमिका रहा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *