नाला किनारे चल रहा था महुआ शराब का कारखाना

By
Advertisement
Advertisement

कोरबा ब्रेक। पुलिस ने मारा छापा चार आरोपी फरार मौके से पकड़ा गया एक आरोपी

पुलिस ने 5 बाइक और भारी मात्रा में महुआ लहान समेत महुआ शराब किया जब्त


जिले के उरगा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवलापाठ इलाके की घटना

पुलिस ने अवैध शराब के ठिकाने पर कार्रवाई की। यहां से 860 लीटर अवैध शराब जप्त की गई जिसकी कीमत 90 हजार बताई जा रही है

भारी मात्रा में महुआ लहान सहित शराब बनाने वाले सामान और भट्टी को नष्ट कर दिया गया।


पुलिस ने बताया कि इस मामले में राजू धनवार को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गजेंद्र धनवार, शिव धनवार, सरोज धनवार और सुखलाल धनवार फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि देवलापाठ इलाके में काफी लंबे समय से एक गिरोह नाला किनारे अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर आसपास इलाकों में सप्लाई किया जा रहा था

उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर छापा मारा गया जहाँ पुलिस को आते देख कुछ लोग भाग गए एक पकड़ा गया है।

उरगा थाना इलाके में इससे पहले भी कई बार चिकनीपाली गांव में पुलिस ने छापा मार कर नाला किनारे भारी मात्रा में महुआ शराब जब्त किया था वही महुआ लहान भी भारी मात्रा में नष्ट किया गया था। उसके बावजूद भी महुआ शराब बनाने वालों के हौसले बुलंद है और नाला किनारे महुआ शराब बनाकर आसपास बेचा जा रहा है इसकी शिकायत पर पुलिस ने कार्यवाही की।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *