स्कूल प्रबंधन के द्वारा छात्रा को जबरन धर्मांतरण करने को लेकर बवाल

By
Advertisement
Advertisement

जशपुर के हॉलीक्रॉस नर्सिंग कालेज कुनकुरी की एक हिन्दू छात्रा ने कॉलेज की प्रिंसिपल विंसी जोसफ पर जबरन धर्मांतरण कर नन बनाने की कोशिश का आरोप लगाया है।हिन्दू छात्रा ने कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

कॉलेज की प्रिंसिपल सिस्टर विंसी जोसेफ द्वारा उसे ईसाई धर्म अपनाकर नन बनने के लिए दबाव देने मना करने पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप छात्रा ने लगाया है।छात्रा का आरोप है कि धर्मांतरण नही करने पर उसे कॉलेज के हॉस्टल तक से निकाल दिया गया।छात्रा ने कलेक्टर एसपी से शिकायत करते हुए प्रिंसिपल पर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित हिन्दू छात्रा का आरोप है कि उसने हॉलीक्रॉस नर्सिंग कालेज कुनकुरी में फर्स्ट ईयर में दाखिले लिया और दाखिले के लगभग 3 महीने बाद से ही प्रिंसिपल सिस्टर विंसी द्वारा धर्म परिवर्तन कर नन बनने के लिए बार-बार दबाव डाला गया। जब उसने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया, तो प्रबंधन ने उसके साथ भेदभाव करना शुरू कर दिया।

छात्रा अब फाईनल ईयर की छात्रा है।छात्रा ने आरोप लगाया कि 01 अप्रैल 2024 को उसे हॉस्टल से निकाल दिया गया और कॉलेज परिसर में प्रवेश से भी रोका गया। इसके बाद उसे पढ़ाई और वार्षिक परीक्षा से वंचित करने की कोशिश की गई। जब उसने उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही तब जाकर उसे परीक्षा में बैठने दिया गया, लेकिन प्रबंधन ने उसे प्रैक्टिकल परीक्षा से बाहर रखने की कोशिश की।

छात्रा ने इस उत्पीड़न के खिलाफ जशपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। छात्रा ने कलेक्टर और एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले में प्रिंसिपल ने छात्रा द्वारा लगाए सभी आरोपो को गलत बताया है। इस मामले को लेकर हिंदू संगठनो में आक्रोश है विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रमुख करनैल सिंह सिंह ने गरीब हिन्दू लड़की को नन बनाने धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रताड़ित करने के मामले में तत्काल कार्रवाई कर संस्था को बंद कर दोषियो पर कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *