कर्मचारियों का बकाया एचआरए देने की मेंस यूनियन ने किया मांग ,

By
Advertisement
Advertisement

गर्मी में ट्रैक मेनेटनरों के विश्राम स्थल में पर्याप्त पेय जल और ओआरएस मुहैया कराने की मांग की चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन का एक प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी डॉ ऋषभ सिन्हा से मुलाकात कर कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं से सम्बंधित चर्चा की।

मुख्य रूप से कर्मचारियों के बकाया भत्ता, एचआरए को जल्द से जल्द प्रदान करने की मांग की। जरूली के रनिंग कर्मचारियों का लंबे समय का बकाया भत्ता, रनिंग भत्ता सहित क्वार्टर अलाउंस जल्द जल्द देने की मांग की। वही क्वार्टरों का मरम्मत , पार्कों का सौंदर्यकरण, रेलवे स्टेशनों और लॉबियों में गर्मी के दिनों में पीने का पानी की समुचित व्यवस्था मांग की।

सीनियर डीपीओ ने कर्मचारियों का बकाया भत्ता अगले महीने तक दे दिए जाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल ने चक्रधरपुर दौरे में आए सीनियर डीईएन मनीष कुमार से मुलाकात कर ट्रैक मेंटेनरों का प्रमोशन के अड़चनों को दूर कर उनका प्रमोशन का मार्ग प्रशस्त करने की मांग की। ट्रैक मेंटेनरों के विश्राम स्थल में प्रयाप्त पेय जल, गर्मी के दिनों में ओआरएस मुहैया कराने इत्यादि के बारे चर्चा की।

सीनियर डीईएन ने ट्रैक मेंटेनरों का प्रमोशन की प्रक्रिया अधिकारियों से चर्चा के बाद जल्द से जल्द शुरू किए जाने का आश्वासन दिया। इस प्रतिनिधि मंडल में मेंस यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष शिवजी शर्मा, जे बी सिंह, कार्तिक,रमाशंकर साहू,बसंत प्रधान,संजय पाठक, खत्री आदि शामिल थे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *