चैत्र नवरात्र : शक्ति की आराधना करने देवी मंदिरों में लग रहा भक्तों का तांता

By
Advertisement
Advertisement

मां महामाया मंदिर में 141 घृत और 75 तेल
मनोकामनाएं दीप प्रज्जवलित किए गए

राजपुर । बलरामपुर जिले के राजपुर सहित आसपास के देवी मंदिरों में एकम से ही भक्तों का तांता लगा रहा। मां महामाया मंदिर में 141 घृत व 75 तेल मनोकामनाएं दीप प्रज्जवलित किए गए हैं। भीड़ को देखते हुए थाना प्रभारी कुमार चंदन सिंह ने जगह-जगह पुलिस की ड्यूटी लगाई है।

चैत्र नवरात्र पर 18वीं सदी की आदि शक्ति मां महामाया मंदिर में एकम से ही भक्तों का तांता लगा रहा है। सुबह-शाम आरती में भक्त बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे है। मां महामाया मंदिर सहित काल भैरव मंदिर, मां शीतला मंदिर, मां गायत्री मंदिर, मां संतोषी मंदिर, हनुमान मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर, शिव मंदिर, शनिदेव मंदिर, लक्ष्मी-नारायण मंदिर में भक्तों का तांता लग रहा है।

राजपुर महुआपारा निवासी श्रद्धालु जोगीराम अग्रवाल के पुत्र महेंद्र अग्रवाल, विनोद अग्रवाल मघु व प्रवीण अग्रवाल के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर में फूल-माला, लाइटिंग व भंडारे की व्यवस्था की है। मंदिर में अखंड रामायण पाठ राजकुमार सोनी व अशोक गुप्ता के द्वारा किया जा रहा है। पुजारी राघवेंद्र पांडेय पूजा अर्चना संपन्न करा रहे है।

समिति के अध्यक्ष बजरंग बंसल सहित सदस्य सक्रिय से लगे हुए हैं। कुसमी मार्ग बूढ़ाबागीचा में मां काली मंदिर में पुजारी गणेश भगत के द्वारा पूजा अर्चना संपन्न कराई जा रही है। नवकी में विराजी मां समलाई मंदिर में गांव के बैगा के द्वारा पूजा अर्चना संपन्न कराई जा रही है। ग्राम बघिमा में मां चंद्रघंटा मंदिर में पुजारी के द्वारा पूजा अर्चना संपन्न कराई जा रही है। सुबह-शाम आरती में महिलाएं-पुरुष बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

जोगीराम अग्रवाल के निवास पर मां दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना संपन्न कराई जा रही है

नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 7 निवासी श्रद्धालु जोगीराम अग्रवाल के यहां मां दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर पुजारी के द्वारा भक्ति भाव से पूजा अर्चना संपन्न कराई जा रही है। नवमी के दिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा। नरेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, विनोद अग्रवाल (मघु), प्रवीण अग्रवाल सक्रिय से लगे हुए हैं।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *