25 लाख ईनामी माओवादी DKSZCM रेणुका उर्फ बानु मुठभेड़ में मारी गयी

Advertisement

INSAS राइफल & अन्य हथियार गोला बारूद मुठभेड़ स्थल से बरामद किया गया

बस्तर रेंज में वर्ष 2025 में अब तक विभिन्न मुठभेड़ों के बाद 119 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं

ज़िला दंतेवाड़ा के थाना गीदम और बीजापुर के थाना भैरमगढ़ सरहदी ग्राम नेलगोड़ा, एकेली और बेलनार क्षेत्रान्तर्गत माओवादी विरोधी अभियान पर सुरक्षा बल की DRG क्षेत्रान्तर्गत टीम निकली थी।

अभियान के दौरान आज दिनांक 31/03/2025 के सुबह 09 बजे से माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच लगातार फायरिंग जारी है।

मुठभेड़ स्थल से अब तक एक INSAS Rifle हथियार सहित एक महिला नक्सली का शव, गोला-बारूद और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गईं।

मृत महिला नक्सली की पहचान रेणुका उर्फ बानु उर्फ चैते उर्फ सरस्वती के रूप में हुई है, जो जिला वारंगल कडवेन्डी की निवासी थी। वह DKSZ की प्रेस टीम प्रभारी एवं रैंक: SZCM थी।

क्षेत्र में मुठभेड़ एवं सर्चिंग जारी है।

विस्तृत जानकारी पृथक से दी जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *