राधा गोविंद मंदिर में दो दिवसीय गौर पूर्णिमा महोत्सव 12-13 मार्च को, होगी गूलाल और फूलों की होली

By
Advertisement
Advertisement

➡️ भव्य झांकी दर्शन, हरिनाम संकीर्तन और दहीहंडी लीला का आयोजन
➡️ आमंत्रित कलाकारों की भजन प्रस्तुति, श्रद्धालु खेलेंगे होली

चक्रधरपुर। रेलवे क्षेत्र के पांच मोड़ स्थित श्री श्री राधा गोविंद मंदिर में 12 और 13 मार्च को गौर पूर्णिमा महोत्सव (होली) धूमधाम से मनाया जाएगा। इस उत्सव को लेकर मंदिर समिति द्वारा तैयारियां जोरशोर से की जा रही हैं।

पहला दिन: 12 मार्च

📌 संध्या 4 बजे से हरिनाम संकीर्तन एवं आरती होगी।
📌 राधा गोविंद की भव्य झांकी के दर्शन कराए जाएंगे।
📌 गूलाल की होली खेली जाएगी, जिसमें श्रद्धालु भाग लेंगे।
📌 इसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।

दूसरा दिन: 13 मार्च

📌 प्रातः आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी।
📌 सुबह 11 बजे भव्य दहीहंडी लीला का आयोजन होगा।
📌 शाम 6 बजे मंदिर परिक्रमा, तुलसी परिक्रमा, और आरती होगी।
📌 आमंत्रित कलाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन होगा।
📌 फूलों और गूलाल की होली खेली जाएगी।
📌 कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ होगा।

आयोजन समिति की तैयारियां जोरों पर

इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए अधिवक्ता आदिकांत सारंगी, पूजारी संजीव रथ, अनुज प्रधान, अभिषेक खालको, हेमंत शर्मा, शिवशंकर महंती, अनूप दास, दूबे और गौतम दादा सहित अन्य सदस्य तैयारी में जुटे हैं।

 

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *