नगरीय निकाय आम चुनाव 2025 के लिए ईवीएम का तृतीय रेंडमाइजेशन संपन्न

Advertisement
Advertisement

बलरामपुर । नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के तहत जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में ईव्हीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन)का तृतीय रेंडमाइजेशन सम्पन्न हुआ। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेंद्र कटारा एवं प्रेक्षक श्री लोकेश कुमार वर्चुअल रूप से जुड़े रहे।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी बलरामपुर श्री आर.एस. लाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री प्रमोद गुप्ता, बलरामपुर एसडीएम श्री अमित श्रीवास्तव व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, संबंधित रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी, ईवीएम नोडल अधिकारी एवं निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारीगण उपस्थित थे।

रेंडमाइजेशन के पश्चात ईवीएम मशीनों का निकायवार और मतदान केन्द्रवार आबंटन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को रेंडमाइजेशन की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। रेंडमाइजेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित निकायों के मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम मशीनों का अंतिम रूप से आबंटन किया गया।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *