गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में चुनावी सरगर्मी तेज, निर्दलीय प्रत्याशी ने जताया जनता पर भरोसा

Advertisement
Advertisement

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : नगरीय निकाय चुनाव में अब कुछ ही दिन शेष हैं, और चुनावी रणभूमि में कई उम्मीदवार अपनी राजनीतिक किस्मत आजमा रहे हैं। नगर पंचायत मरवाही में वार्ड क्रमांक 12 से एक भूतपूर्व सरपंच ने निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरने का साहस दिखाया है। उनकी राजनीतिक समझ और अनुभव का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कई वरिष्ठ राजनीतिज्ञ, जो अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों से जुड़े हैं, उनके पास विचार-विमर्श के लिए आ रहे हैं।

राजनीतिक चर्चाओं में व्यस्त प्रत्याशी

विशेष बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि प्रचार और जनसंपर्क के लिए उन्हें खुद समय नहीं मिल पा रहा है, क्योंकि सुबह से ही कई लोग सलाह-मशविरा करने के लिए उनके पास पहुंच जाते हैं। उन्होंने कहा, “मुझे राजनीति की गहरी समझ नहीं है, लेकिन मैं आभारी हूं उन लोगों का जो मुझ पर विश्वास जताते हैं और मुझसे विचार-विमर्श करने आते हैं।”

जनता पर अटूट भरोसा

उन्होंने आगे कहा कि उन्हें अपने वार्ड के मतदाताओं पर पूरा विश्वास है कि वे किसी के बहकावे या लोभ-लालच में नहीं आएंगे। उन्होंने कहा, “जो लोग पैसे देकर वोट मांग रहे हैं, वे जनता की भलाई के बारे में कैसे सोच सकते हैं? मैं जानता हूं कि रसूखदार लोग भोली-भाली जनता को लुभाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे, लेकिन मतदाता समझदार हैं और वे अपने वोट की कीमत को पहचानते हैं।”

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *