नाम निर्देशन का तीसरा दिन

By
Advertisement

नगर पालिक निगम अम्बिकापुर हेतु वार्ड पार्षदों के लिए 42 नामांकन पत्र क्रय किए गए तथा 02 पार्षद हेतु नामांकन दाखिल

नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन शुक्रवार को नगर पालिक निगम अम्बिकापुर हेतु वार्ड पार्षदों के लिए 42 नामांकन पत्र क्रय किए गए तथा 02 पार्षद हेतु नामांकन दाखिल किए गए। आज दिनांक में किसी भी अभ्यर्थी द्वारा महापौर हेतु नामांकन पत्र क्रय या दाखिल नहीं किया गया है।

वहीं नगर पंचायत लखनपुर में आज 2 अध्यक्ष एवं 14 पार्षद हेतु नामांकन पत्र क्रय किए गए तथा 7 अभ्यर्थियों ने पार्षद हेतु नामांकन पत्र दाखिल किया।

इसी प्रकार नगर पंचायत सीतापुर में आज 02 अध्यक्ष एवं 4 पार्षद हेतु नामांकन पत्र क्रय किए गए। आज दिनांक में किसी भी अभ्यर्थी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *