गणतंत्र दिवस समारोह का अंतिम रिहर्सल सम्पन्न

By
Advertisement

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में करेंगे ध्वजारोहण

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने समारोह के सफल आयोजन हेतु लिया तैयारियों का जायजा

76 वें गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह का गरिमामय आयोजन पीजी कॉलेज मैदान अंबिकापुर में किया जाएगा।यहां मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ध्वजारोहण करेंगे।

शुक्रवार को तैयारियों का अंतिम रिहर्सल कलेक्टर श्री विलास भोसकर एवं पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल की मौजूदगी में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि की भूमिका में अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक रहे, उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

अंतिम रिहर्सल में मुख्य समारोह के अनुरूप मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम का अभ्यास किया गया, तथा स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अभ्यास किया गया। कलेक्टर श्री भोसकर ने इस अवसर पर सभी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, साज-सज्जा, बैठक व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह,जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल,
नगर निगम आयुक्त श्री डी एन कश्यप, एसडीएम अंबिकापुर श्री फागेश सिन्हा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *