मुख्यमंत्री साय ने जिलेवासियों को दी 2 अरब 88 करोड़ से अधिक लागत के 168 विकास कार्यों की सौगात

Advertisement
Advertisement

कोंडागांव । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को विकास नगर स्टेडियम कोंडागांव में लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जिलेवासियों को लगभग कुल 02 अरब 88 करोड़ 18 लाख 37 हजार रूपए लागत के 168 विकास कार्यों की सौगात दी। जिसमें 02 अरब 08 करोड़ 26 लाख 46 हजार रुपए लागत के 130 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 79 करोड़ 91 लाख 91 हजार रूपए लागत के 38 कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

इस मौके पर उद्योग मंत्री एवं प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद बस्तर महेश कश्यप, कांकेर लोकसभा भोजराज नाग, बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और कोंडागांव विधायक लता उसेंडी,विधायक जगदलपुर किरण देव, केशकाल विधायक नीलकंठ टीकाम तथा क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री साय द्वारा जल जीवन मिशन फेस-02 अंतर्गत स्थापित सोलर ड्यूल पंप 212 ग्रामों में लागत राशि 35 करोड़ 18 लाख 31 हजार रुपए, राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 (नया क्रमांक-30) के किलोमीटर 162.60 से किलोमीटर 167 (केशकाल घाट भाग) का उन्नयन कार्य लागत राशि 925.89 लाख रुपए, कोण्डागांव जिले के विकासखण्ड बड़ेराजपुर अंतर्गत सोनपुर से बन्नुपारा खजरावण्ड तक सड़क निर्माण पुल पुलिया निर्माण 1115.22 लाख रुपए और सड़क निर्माण कार्य कोण्डागांव कोरमेल रोड 34 किलोमीटर स्कूलपारा मटवाल से गुनियापारा कुधूर लागत राशि 612.75 लाख रूपए लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। वहीं भंवरडीह नदी पर सिरपुर स्टापडेम सह पुलिया निर्माण लागत राशि 1251.16 लाख रुपए, उरिदगांव जलाशय के शीर्ष कार्य तथा नहर सुधार एवं लाईनिंग कार्य लागत राशि 506.43 लाख रुपए, भाटपाल-भोंगापाल से बारदा रोड पर किमी 11/4 पालना नाला पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य लागत राशि 403 लाख रुपए, कोपाबेड़ा जलाशय का सौंदर्यीकरण एवं अन्य विकास कार्य लागत राशि 361.990 लाख रुपए, नगर पालिका परिषद कोण्डागांव, सुकुरपाल पंचायत भवन से भालुडोंगरी मार्ग तक पुल-पुलिया सहित डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य लंबाई 03 किलोमीटर लागत राशि 282.25 लाख रुपए लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *