छतवा गांव में मिला हाथी का शव, मौके पर पहुंचे डीएफओ, रेंजर

Advertisement

बलरामपुर । बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के अंतर्गत छतवा गांव में एक हाथी का शव मिला, सूचना उपरांत मौके पर वन मंडलाधिकारी अशोक तिवारी, वन परिक्षेत्राधिकारी संतोष पांडेय वन अमला के साथ पहुंचकर हाथी के शव को पोस्टमार्टम कराकर वन विभाग जांच में जुटी।

वन परिक्षेत्राधिकारी संतोष पांडेय ने बताया कि झारखंड बॉर्डर रामानुजगंज से लगा हुआ है। हाथी का आनाजाना हमेशा लगा रहता है। छतवा गांव में खोरी मोड़ के नजदीक आज सुबह एक हाथी का शव मिला है।

सूचना पर वन मंडलाधिकारी अशोक तिवारी वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ पहुंचकर हाथी का पोस्टमार्टम कराकर शव को दफन कराया गया। हाथी की मौत किन कारणों हुआ पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। वन विभाग जांच में जुटी हुई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *