Advertisement
आज का ई-पेपर 📄
अंबिकापुर। आबकारी सचिव सह आबकारी आयुक्त आर. संगीता द्वारा दिए गए निर्देशों के तारतम्य में तथा उपायुक्त आबकारी विजय सेन शर्मा के मार्गदर्शन में गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना लखनपुर निवासी सदानंद यादव के दुकान से 18 लीटर महुआ शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) (क) 34 (2) एवं 59 (क) के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया न्यायालय से जेल भेजा। कार्रवाई के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता, आबकारी उप निरीक्षक टीआर केहरी, मुख्य आरक्षक रमेश दुबे, कुमारु राम, अशोक सोनी, नगर सैनिक गणेश पांडे, रणविजय सिंह, महिला सैनिक राजकुमारी, संगीता उपस्थित थे।
