दो दबंगों ने दबंगई दिखाते की मारपीट, जेसीबी ऑपरेटर से मांगे पैसे न देने पर जला दी बाइक और तोड़दिए मोबाइल की घटना, मामला दर्ज

By
Advertisement
Advertisement

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से एक बार फिर लूटमार कर बाइक को जलने की घटना सामने आई है। थाना चक्रधर नगर छेत्र के पंजरी प्नाट मरीन ड्राइव इलाके में दो युवकों ने दो युवक पर हाथ और पैर चलाया फिर धार धार वस्तु से हमला कर दिया। जिसके बाद युवकों को चोटिल हालत में घायल को अस्पताल में इलाज कराया गया। वहीं इस हमला को करने वाला आरोपी मौके फरार हो गया। फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी गई है।

घटना का विवरण…
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित करण रात्रें और जयकिशन यादव हीरो होंडा एंबिशन मोटरसाइकिल (MP 04 NK 4729) से जा रहे थे। इसी दौरान, मरीन ड्राइव के पास दो अज्ञात लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। उन्होंने दोनों पर लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे करण रात्रें और जयकिशन यादव को गंभीर चोटें आईं। हमलावरों ने उनकी मोटरसाइकिल को आग लगा दी और दोनों के मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिए।

पुलिस द्वारा दोनों पीड़ितों को शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी चोटों को सामान्य बताया। जयकिशन यादव के हाथ और पैर में चोटें आई हैं, जबकि करण रात्रें के चेहरे, सिर और दोनों पैरों में चोटें पाई गईं।

एफआईआर दर्ज…
थाना चक्रधरनगर में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पंचनामा तैयार किया और अपराधियों के खिलाफ धारा 126 (2), 296, 351(2), 115(2), 325 और 3 (5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, हमलावरों को स्ट्रीट लाइट की रोशनी में पीड़ितों ने देखा था और पहचानने में सक्षम हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *