पीजे सरस्वती विद्यामंदिर चित्रांकन क्राफ्ट एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

By
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर। पंप रोड स्थित पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दीपावली एवं छठ पर्व के पावन अवसर पर दीपोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें सभी बच्चों क थार्मोकोल से दीपावली घर बनाओ, दीप बनाओ दीप सजाओ,चार्ट पेपर पर दीपावली का कलाकृति एवं माताओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें सभी बच्चों ने एक बढ़कर एक कलाकृति बनाया और उसका प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष दमयंती नाग, सम्मानित सदस्य सुशील पाडिया, प्रधानाचार्य आनंद चंद्र प्रधान एवं पीयूष  पाड़िया द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पार्चन कर प्रारंभ किया गया।

प्रधानाचार्य आनंद प्रधान ने बच्चों को दीपावली पर्व के महत्व के बारे विस्तृत जानकारी दी। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम शोभा तांती, द्वितीय पूपलि बांकिरा और तृतीय स्थान ज्योत्सना दास ने प्राप्त किया।

क्राफ्ट में प्रथम आशिका दास, द्वितीय कृति लोहार और तृतीय स्थान माधुरी समाड ने प्राप्त किया।

वहीं चित्रांकन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संध्या गोप, द्वितीय स्थान मनकृत मुखी,और तृतीय पुरस्कार  सभ्या मुखी ने प्राप्त किया। इस अवसर पर विजेता उपविजेता और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेने वाले माताओं को  सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जयश्री दास, शांति देवी, मीना कुमारी, चांदनी जोंको, किरण कुमारी आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *