Uncategorized

धरमजयगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष ने धान खरीदी केंद्रों में जाकर किसानों का जाना हालचाल…

धरमजयगढ़ :- भारतीय जनता पार्टी मंडल धरमजयगढ़ के नवनियुक्त अध्यक्ष भरतलाल साहू अपनी टीम के साथ धान खरीदी केंद्र पहुंचे। जहां किसानों से मुलाकात कर धान बिक्री संबंधित  चर्चा की। किसानों से चर्चा करते हुए साहू ने कहा कि भाजपा सरकार जनहितैषी सरकार जो सभी वर्ग की चिंता करती है। अन्नदाता किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा, बिना ब्याज का ऋण जैसे अनेक कल्याणकारी योजना भाजपा सरकार की देन है। वहीं किसानों ने बताया कि प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी से किसान की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। अध्यक्ष साहू ने खरीदी केंद्र के कर्मचारियों से भी चर्चा की। धरमजयगढ़, दुर्गापुर, खड़गांव, हाटी एवं गेरसा धान खरीदी केंद्र में किसानों से मुलाकात के अवसर पर उनके साथ, सुरेश राठिया, संकीर्तन गुप्ता, भोगेश्वर बेहरा, धनेश्वर भट्ट, संतोष सारथी, शैलेष हलदार, घुराऊ निषाद, कविता विश्वास, सविता साहू, उदयभान राठिया, पुनीराम साहू, चक्रधर साहू, विजेंद्र साहू सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button