एनएसयूआई मरवाही के तत्वाधान में अनुविभागीय अधिकारी रा. एवम माननीय विधायक जी को शासकीय कॉलेज के कैंपस में लगे ट्रांसफोफोर्मर हटाने दिया गया ज्ञापन

By
Advertisement
Advertisement

मरवाही – विगत कई वर्षों से शासकीय रानी दुर्गावती महाविद्यालय के कैंपस में विद्युत विभाग का ट्रांसफार्मर कैंपस के बीचों बीच मैदान में है जिससे छात्र छात्राओं को खेल गतिविधियों में भारी समस्या का सामना करना पड़ता है मैदान के बीचों बीच ट्रांसफार्मर होने से खेल गतिविधियां भी प्रभावित होती है जो की शैक्षिक उद्देश्य से अति आवश्यक है खेल जीवन का एक हिस्सा है चाहे आप इसे शैक्षिक दृष्टि से देखे या फिर शारीरिक गतिविधि से देखे खेल जीवन का एक अहम हिस्सा है …

किंतु कैंपस के मध्य में ट्रांसफार्मर होने से एक डर बना रहता है की खेल गतिविधि करते समय कोई अप्रिय घटना न घट जाए … इस तारतम्य में प्रदेश उपाध्यक्ष एनएसयूआई शुभम पेंद्रो ने संज्ञान लेते हुए अपने समस्त एनएसयूआई साथियों एवम छात्रों के साथ मिलकर अनुविभागीय अधिकारी मरवाही वा मरवाही विधायक को ज्ञापन सौंपकर कैंपस के मध्य स्थित विद्युत विभाग के ट्रांसफॉर्मर को हटाने के लिए निवेदन किया है जिससे आगामी दिनों में कोई अप्रिय घटना न घटे ।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *