सरगुजा पुलिस द्वारा चिकित्सालय परिसर की सुरक्षा एवं संस्थान में कार्यरत स्टाप की जागरूकता हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला का किया गया आयोजन

3 Min Read

पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन में चिकित्सा संस्थानो में कार्यशाला का आयोजन कर जागरूकता उत्पन्न करने दिए गए हैं दिशा निर्देश

महिला थाना एवं थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा होली क्रॉस हॉस्पिटल में कार्यक्रम का आयोजन कर आत्मरक्षा का दिया गया प्रशिक्षण

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल संस्थान में कार्यरत महिला स्टाप कों विधिक अधिकारों सहित महिला सम्बन्धी अपराध एवं कानूनी प्रावधानो की दी गई जानकारी

चिकित्सालय संस्थानों की सुरक्षा एवं संस्थानों में कार्यरत स्टाप कों आवश्यक विधिक जानकारियों से अवगत कराने, आत्मरक्षा के गुर सिखाने एवं महिला सुरक्षा सम्बन्धी कानूनों के प्रति जागरूकता उत्पन्न किये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री योगेश पटेल द्वारा पुलिस टीम कों विभिन्न चिकित्सालय संस्थानों में जाकर छात्र छात्राओं सहित महिला स्टाप कों जन जागरूकता शिविर एवं प्रशिक्षण कार्यशाला के माध्यम से जागरूक किये जाने हेतु निर्देशित किया गया हैं,

इसी क्रम में गत दिवस महिला थाना एवं थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा होली क्रॉस हॉस्पिटल अम्बिकापुर में जागरूकता शिविर सहित आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के दौरान महिला थाना पुलिस टीम द्वारा चिकित्सालय संस्थान में कार्यरत स्टाप को उनके वैधानिक अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुनीता भारद्वाज द्वारा चिकित्सालय संस्थान में कार्यरत स्टाप कों नवीन क़ानून के बारे में जानकारी दी गई, नवीन कानूनों में महिलाओ एवं बच्चों से सम्बंधित अपराधों में दोषियों पर सख़्त कार्यवाही के प्रावधान किये गए हैं, साथ ही निश्चित समय सीमा के भीतर प्रकरण न्यायालय में पेश करने के प्रावधान किये गए हैं, जिससे दोषियों पर सख्त कार्यवाही के साथ साथ पीड़ितों कों समय पर न्याय प्राप्त होगा, पुलिस टीम द्वारा वर्तमान समय में हो रहे महिला सम्बन्धी अपराधों के बारे में महिला स्टाप कों जानकारी दी गई, चिकित्सालय संस्थान में कार्यरत स्टाप कों कार्यस्थल पर महिलाओ का संरक्षण अधिनियम के बारे में भी जानकारी दी गई।



उप निरीक्षक रश्मि सिंह द्वारा कार्यक्रम के दौरान साइबर सुरक्षा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई, अपनी गोपनीय जानकारी किसी अन्य कों नही देने के साथ साथ ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के दौरान सतर्कता बरतने की जानकारी दी गई, सोशल मीडिया से होने वाले दुष्प्रभाव सहित अंजान व्यक्तियों का मित्रता अनुरोध स्वीकार नही करने की समझाईस दी गई, ताईक्वाँडो ट्रेनर राधेश्याम मानिकपुरी द्वारा अपने सहयोगियों के साथ संस्थान में कार्यरत स्टाप कों सेफ्टी पंचेस का प्रदर्शन कर आत्मरक्षा हेतु प्रेरित किया गया।



कार्यक्रम के दौरान महिला थाना एवं थाना गांधीनगर के अधिकारी कर्मचारी, हॉली क्रॉस हॉस्पिटल से सिस्टर ममता टोप्पो, एवं संस्थान में कार्यरत महिला स्टाप काफी संख्या में शामिल रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *