झापा नेता नितिन जमुदा के प्रयास से जलासार और  सिंदुरीबेड़ा पंचायत में ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया 

By
Advertisement

चक्रधरपुर।  बंदगाव प्रखण्ड के अति सुदूरवर्ती क्षेत्र में झारखंड पार्टी के पश्चिमी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष नितिन जमुदा को जब जलासार पंचायत के पोंडोगेर और सिदुरीबेड़ा पंचायत के खाण्डा गाँव के ग्रमीणों ने आग्रहा किया कि हमारे गांव का ट्रांसफर खराब है जल्द से जल्द बदल दिया जाए,बारिश का मौसम होने के कारण सांप,बिच्छू घर के आस-पास घूमते रहते हैं

पता नहीं चल पाता है अंधेरे के कारण,तो नितिन ने झारखंड पार्टी के केंद्रीय सचिव सह अधिवक्ता महेंद्र जामुदा को सूचना दिया और उनके माध्यम से उच्च  पदाधिकारीयों से वार्ता करने के बाद ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिए गए।

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के पदाधिकारीयों एवम् झारखंड पार्टी के नेताओं को धन्यवाद दिया।मौके पर रिजन डहांगा,तिलहानी डहांगा,मेरी डोगा,विजय होरो, शिपीलाता डोगा, मनूचित लुगुन, ऐतोवा बोरभुयाँ अदिगण उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *