80 नग प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन किया गया जप्त, मामले मे 01 आरोपी किया गया गिरफ्तार

Advertisement

थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

आरोपी के कब्जे से जप्त प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन कुल कीमती लगभग 80000/- रुपये किया गया बरामद

आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त बुलेट मोटरसायकल किया गया जप्त

अवैध नशीले पदार्थो की तस्करी के विरुद्ध सरगुजा पुलिस का अभियान आगे भी निरंतर रहेगा जारी

प्रतिबंधित मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले संदेहियो/आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम के दिनांक 25/06/24 कों थाना कोतवाली पुलिस टीम कों मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि शुभम सिंह नामक संदिग्ध युवक गौरव पथ मौलवी बांध के पास अपने कब्जे मे अवैध प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक का इंतज़ार कर रहा हैं।

पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौक़े पर रवाना होकर संदेही की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया, जो संदेही द्वारा अपना नाम शुभम सिंह केराम उम्र 25 वर्ष साकिन सुभाषनगर पंजाब गार्डन के पीछे थाना गांधीनगर का होना बताया, पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे मे रखे बुलेट मोटरसायकल मे हैंडल मे टंगे झोला की तलाशी लेने पर कुल 80 नग प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन कीमती लगभग 80000/- रुपये जप्त किया गया,

आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया गया, आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोटरसायकल सीजी/10/डीजेड /6654 जप्त किया गया हैं, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 410/24 धारा 21 (सी) एन. डी. पी. एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी कों गिरफ़्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना कोतवाली से उप निरीक्षक आभाष मिंज, आरक्षक रिंकू गुप्ता, रमन मण्डल शामिल रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *