53 बोरी अवैध धान सहित वाहन जब्त

2 Min Read

बलरामपुर 12 नवम्बर 2024/ शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए किसानों से धान की खरीदी की प्रक्रिया 14 नवम्बर से शुरू होगी। इस संबंध में कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का ने जिले में धान के अवैध परिवहन एवं संग्रहण पर कड़ी नजर रखते हुए लगातार कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये हैं। साथ ही खरीदी केन्द्रों के माध्यम से पंजीकृत कृषकों से ही धान खरीदी करने को कहा है। साथ ही उन्होंने उपार्जन केन्द्रों में कृषकों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ताकि किसान सुगमता से धान का विक्रय कर पायें।

इसी कड़ी में कलेक्टर श्री एक्का के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वाड्रफनगर श्री चेतन साहू के मार्गदर्शन में राजस्व व पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में तहसीलदार रघुनाथनगर श्री ईश्वर चंद यादव के द्वारा 01 पिकअप अवैध धान जब्त किया गया है। तहसीलदार ने बताया कि ग्राम भंवर उत्तरप्रदेश निवासी सुरेश आत्मज शोभाचन्द उसी ग्राम के रहने वाले अरविन्द आत्मज तुलसी के पिकअप वाहन क्रमांक यूपी 64 एटी 3697 में अवैध धान भरकर खपाने जिले में ला रहा था। जिसे ग्राम रमेशपुर रोक कर जांच किया गया। जांच में पाया गया कि पिकअप में 53 बोरी अवैध धान रख कर लाया जा रहा था। जिसे वाहन सहित जब्त कर संबंधित थाने को सुपुर्द किया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *