5. Korba Breaking: घूसखोरी के आरोप में गिरफ्तार क्लर्क प्रदीप मिश्रा पर कार्रवाई, सस्पेंड करने का आदेश जारी

By
Advertisement
Advertisement

Korba Clerk Suspend: कोरबा में 40 हजार रुपये रिश्वत लेने वाले सहायक ग्रेड-2 प्रदीप मिश्रा को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोपी क्लर्क पेड़ी उपरोड़ा में रिटायर्ड टीचर अमृत बघेल से आरोपी क्लर्क ने रिश्वत मांगी थी।

क्लर्क प्रदीप मिश्रा को सस्पेंड करने का आदेश

Korba clerk Pradeep Mishra suspend cg korba rishwat case hindi news order

कोरबा और रायगढ़ में ACB की कार्रवाई

कोरबा के तुमान में आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर में ACB की टीम ने सहायक ग्रेड-2 के कर्मचारी प्रदीप मिश्रा को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।

रिटायर्ड टीचर से मांगी थी रिश्वत

कोरबा में रिटायर्ड शिक्षक अमृत लाल बघेल से काम कराने के बदले में 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफिस में की गई। बिलासपुर ACB की टीम ने जाल बिछाया और समाधान शिविर ‘सुशासन तिहार’ में ही कार्रवाई को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि बिलासपुर ACB के डीएसपी अजीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने अचानक शिविर में दबिश दी और आरोपी कर्मचारी को रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।

Advertisement
Share This Article