40 घंटे बाद भी चोरों तक नहीं पहुंचे पुलिस के हांथ

Advertisement

राजगांगपुर: शहर के मुख्य मार्ग पर स्थित वर्षों पुराना भोलाराम ज्वेलर्स की दुकान में सोमवार रात दो बजे टीने की चादर की छत को तोड़कर सोने की दुकान के भीतर घुस कर चोरों ने लाखों के जेवर पर हांथ साफ कर रातो रात फरार हो गए थे, चोरों द्वारा दुकान के भीतर घुसने से लेकर दुकान में चोरी करने तक की सारी घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई थी, चोरी की वारदात में सीसी टीवी में कैद हुए चोर की फोटो के आधार पर पुलिस लगातार छानबीन में जुटी हुई है ।

इस वारदात को करीब 40 घंटे से ज्यादा बीत गए इसके बावजूद पुलिस को आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है । आपको बता दे भोलाराम ज्वेलर्स की दुकान स्थानीय थाने से कुछ ही दूरी पर है और अभी तक चोरों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है 40 घंटे बीत चुके है नये कानून लागू होने के बाद राजगांगपुर थाने मे चोरी की पहली वारदात सामने आई है जिसे लेकर नगर के बुद्धिजीवियों द्वारा प्रशासन की कार्यप्रणाली पर विभिन्न प्रकार के चर्चा सुनने को मिल रही है ।

गौरतलब है कि भोलाराम ज्वेलर्स के मालिक रोहित सोनी का भाई राजन सोनी जो कि वर्तमान भाजपा के नगर अध्यक्ष हैं उनकी दुकान में हुई लाखों की चोरी को लेकर उन्होंने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की बात कही है, इधर पुलिस हरकत में आते हुए कल से लगातार जांच पड़ताल में जुटी हुई है इधर थाना प्रभारी का कहना है हम जल्द से जल्द चोरों तक पहुंचने में कामयाब हो जाएंगे हमारी जॉच पड़ताल जारी है ।

शहर मे इस तरह के कई वारदात को चोर लोग अंजाम दे रहे है लेकिन शातिर चोर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पा रहे है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *