31 सौ रुपये प्रति क्विंटल धान बेचने किसान उत्साहित

Advertisement
Advertisement

बलरामपुर,  जिले में किसान अपने खेतों-खलिहानों में धान की फसल काटने और मिसाई में जुटे हुए हैं। इसी के साथ ही मुख्यमंत्री के मंशानुरूप 14 नवंबर से जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गई है। समितियों में 31 सौ रुपये प्रति क्ंिटवल धान बेचने के लिए किसानों में उत्सुकता देखी जा रही है। फसल कटाई में जुटे ग्राम जवाहरनगर निवासी श्री रवि ने बताया कि आज से धान खरीदी का कार्य प्रारंभ हुआ है। मेरे यहां धान की फसल की कटाई कर मिंजाई का कार्य हो रहा है। वे कहते है कि मिंजाई का कार्य पूर्ण हो जाने के बाद वे टोकन लेने के लिए समिति जायेंगे और समिति में अपना धान बेचेंगे।

इसी प्रकार ग्राम सुर्रा की किस्मतिया का कहना है अभी हमारे यहां धान की कटाई चल रही है। इस बार धान की पैदावार अच्छी हुई है और वे धान को बेचने के लिए उत्सुक हैं। पिण्ड्रा के कृषक शोभनाथ गुप्ता भी कहते हैं कि इस साल अच्छी बारिश होने से धान की खेती अच्छी हुई है और पैदावार भी बढ़ा है। उत्पादन में बढ़ोत्तरी होने और राज्य सरकार द्वारा 31 सौ रुपये प्रति क्ंिवटल धान खरीदी करने से हमें आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा। अभी मैं फसल की कटाई और मिसाई दोनो कर रहा हूं। मिसाई हो जाने के बाद मैं समिति में अपना धान बेचने के लिए उत्सुक हूं, क्योंकि मुझे 31 रुपये प्रति किलो दर से धान का दाम मिलेगा।


धान खरीदी 31 जनवरी 2025 तक जारी रहेगी। इस खरीफ सत्र में प्रशासन के द्वारा बेहतर इंतजाम किए गए है। समिति केंद्रों में बारदाने की उपलब्धता, किसानों के लिए समुचित सुविधाएं, धान खरीदी केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए उचित व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। धान की अच्छी पैदावार और उचित मूल्य पर खरीदी की शुरुआत से किसानों में उत्साह है और वे अपनी फसल का उचित दाम पाने के लिए तैयार हैं।

घर बैठे मिलेगी टोकन की सुविधा

किसानों के लिए इस बार भी ऑनलाइन टोकन पर्ची की सुविधा की गई। किसान घर बैठे भी धान बेचने के लिए टोकन कटा सकेंगे। इसके लिए किसानों को मोबाइल में टोकन तुंहर हाथ मोबाइल एप डाउनलोड करना होगा। टोकन कटाने के लिए किसानों को समितियों में लाइन लगाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *