24 घंटे के विशेष अभियान में सरगुजा पुलिस द्वारा 74 वारंट तामील, 50 स्थाई वारंट के साथ 24 गिरफ्तारी वारंट भी तामील

By
Advertisement
Advertisement

माननीय न्यायालय द्वारा 11 वर्ष पूर्व दुष्कर्म एवं चोरी के प्रकरण मे जारी अलग अलग स्थाई वारंट पुलिस टीम द्वारा किया गया तामिल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन मे पुलिस टीम द्वारा लुक छिप कर रह रहे वारंटियों पर की गई सख्त कार्यवाही।

थाना सीतापुर एवं थाना कोतवाली द्वारा सर्वधिक वारंट किया गया तामिल।

सरगुजा पुलिस का यह अभियान आगे भी निरंतर रहेगा जारी।

थाना चौकी स्तर पर पुलिस टीम द्वारा सुबह सुबह वारंटियों के घर औचक दी गई दस्तक।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों कों माननीय न्यायालय द्वारा जारी स्थाई वारंट एवं गिरफ़्तारी वारंट की तमिली हेतु 24 घंटे का विशेष अभियान चलाकर थाना चौकी छेत्र अंतर्गत वर्षों से लुक छिप कर रह रहे वारंटियों कों पकड़कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के दिशा निर्देश दिए गए थे,

इसी क्रम मे आज दिनांक कों सरगुजा पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत वारंटियों पर नकेल कसते हुए धरपकड़ की गई, राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की देख रेख मे जिला मुख्यालय एवं प्रत्येक थाना चौकी स्तर पर थाना/चौकी प्रभारियो द्वारा पुलिस टीम के साथ सुबह सुबह वारंटियों के सकुनत पर औचक दस्तक दी गई,

अभियान के दौरान सरगुजा जिले के समस्त थाना/चौकी से कुल 50 स्थाई वारंट एवं 24 गिरफ्तारी वारंट तामिल किया गया है, सरगुजा पुलिस द्वारा अभियान के दौरान ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए कुल 74 वारंट तामिल किये गए हैं

अभियान के दौरान थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा 05 स्थाई वारंट एवं 08 गिरफ़्तारी वारंट, थाना गांधीनगर द्वारा 05 स्थाई वारंट, थाना सीतापुर द्वारा 12 स्थाई वारंट एवं 06 गिरफ़्तारी वारंट, थाना बतौली द्वारा 03 स्थाई वारंट एवं 02 गिरफ़्तारी वारंट, थाना लुन्ड्रा द्वारा 01 स्थाई वारंट एवं 01 गिरफ़्तारी वारंट, थाना धौरपुर द्वारा 05 स्थाई वारंट, थाना उदयपुर द्वारा 06 गिरफ़्तारी वारंट, थाना लखनपुर द्वारा 11 स्थाई वारंट एवं 01 गिरफ़्तारी वारंट, थाना दरिमा द्वारा 08 स्थाई वारंट तामिल कर वारंटियों कों माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है, अभियान के दौरान सर्वधिक वारंट थाना कोतवाली एवं थाना सीतापुर द्वारा तामिल किये गए है।

थाना सीतापुर अंतर्गत दुष्कर्म के प्रकरण मे माननीय न्यायालय द्वारा 11 वर्ष पूर्व से जारी स्थाई वारंट आरोपी जितेंद्र उर्फ़ गुणा साकिन बेलजोरा सीतापुर कों पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है, एवं 11 वर्ष पूर्व माननीय न्यायालय द्वारा चोरी के मामले मे जारी स्थाई वारंट आरोपी भजन राम साकिन बिशुनपुर थाना सीतापुर कों पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है, सरगुजा पुलिस द्वारा वारंटियों के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *