21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में होगा कार्यक्रम का आयोजन

By
Advertisement
Advertisement

एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य की थीम पर आधारित होगा कार्यक्रम

अधिकारियों को सौंपें गए दायित्व

अम्बिकापुर । भारत सरकार के आयुष मंत्रालय और छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग के निर्देशानुसार 21 जून 2025 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन जिले में भव्य रूप से किया जाएगा। इस वर्ष “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” की थीम को ध्यान में रखते हुए “योग संगम” एवं “हरित योग” जैसे सिग्नेचर इवेंट्स के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अम्बिकापुर के राजमोहिनी भवन में प्रातः 7:00 बजे आयोजित होने वाले इस जिला स्तरीय आयोजन की सभी तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम को सुचारु, सुरक्षित और प्रभावशाली रूप देने हेतु कलेक्टर श्री विलास भोसकर द्वारा अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

कार्यक्रम के लिए नियुक्त अधिकारी को जिम्मेदारियां सौंपी गई है, जिसमें मुख्य नोडल अधिकारी श्री ए.के. सिन्हा, जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी के रूप में श्री व्ही.के. उइके, उप संचालक, समाज कल्याण विभाग एवं श्री आर.के. सिंह, सहायक संचालक, खेल व युवा कल्याण विभाग को दायित्व सौंपा गया है।

योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रोटोकॉल, कानून व्यवस्था, अतिथि एवं प्रतिभागियों के आगमन की व्यवस्था, मंच संचालन, अतिथि बैठक व्यवस्था की निगरानी, आपात चिकित्सा व्यवस्था, जीवन रक्षक दवाएं एवं मेडिकल टीम की तैनाती, साफ-सफाई व्यवस्था व कार्यक्रम उपरांत स्थल की स्वच्छता।प्रशिक्षकों की उपस्थिति, आयुष मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजीयन की व्यवस्था, मंच व दीर्घा में बिजली आपूर्ति, लाइटिंग एवं जनरेटर की व्यवस्था। “हरित योग” हेतु पौधारोपण, अतिथियों हेतु पुष्पगुच्छ व सज्जा की व्यवस्था हेतु अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *