आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों के लिए 60% हुआ महंगाई भत्ता
छत्तीसगढ़ सरकार ने अखिल भारतीय सेवा (IAS, IPS और IFS) के अधिकारियों के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार अब अधिकारियों को 58 प्रतिशत की जगह 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा।
1 जनवरी 2026 से लागू होगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा। इस निर्णय के बाद राज्य में कार्यरत अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को संशोधित दर पर डीए का लाभ मिलेगा।
सरकारी आदेश के अनुसार यह संशोधन केंद्र सरकार की तर्ज पर किया गया है और इसे समयानुसार लागू किया जाएगा।
सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देश के बाद अब सभी संबंधित विभागों को संशोधित दरों के अनुसार भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह वृद्धि आईएएस, आईपीएस और आईएफएस कैडर के अधिकारियों पर लागू होगी।


