15 से 26 नवंबर तक होगी विशेष ग्राम सभा

2 Min Read

रायपुर। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जमुई बिहार से वर्चुअल रूप से जुड़कर इस समारोह का शुभारंभ करेंगे और पीएम जनमन योजना में शामिल हितग्राहियों से चर्चा करेंगे।

आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने बताया कि कार्यक्रम का लाईव प्रसारण पीएम जनमन योजना में शामिल जिलों में दो तरफा संवाद एवं शेष जिलों में केबल प्रसारण की व्यवस्था की जा रही है। इस मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में केंद्र व राज्य के मंत्री, सांसद, विधायक तथा पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

होगा सम्मान
जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन में स्थानीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान एवं उनके वंशजों को सम्मानित किया जाएगा। पीएम जनमन एवं ’’धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’’ के तहत ग्राम स्तर, विकासखंड स्तर एवं जिला स्तर पर योजनाओं का प्रचार-प्रसार के साथ ही 15 से 26 नवंबर तक सभी चयनीत गांवों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। विशेष ग्राम सभा में वन अधिकार अधिनियम, पेसा अधिनियम, सतत् विकास लक्ष्य का पंचायत स्तर पर स्थानीयकरण एवं गौरवशाली जनजातीय इतिहास के बारे में चर्चा की जाएगी।

इसके साथ ही जिला स्तर, विकास खण्ड स्तर और छात्रावास-आश्रमों एवं प्रमुख स्थानों पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया जाएगा। आश्रम, छात्रावास, एकलव्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच खेलकूद, निबंध, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, छात्रवृत्ति संबंधी जागरूकता, कैरियर काउंसलिंग, चित्रकारी भाषा एवं जागरूकता रैली का आयोजन भी होगा।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *