15 सूत्री मांगो को लेकर एआईजीसी का चक्रधरपुर में एक दिवसीय धरना प्रर्दशन

2 Min Read


एआईजीसी के जोनल सचिव डी मित्रा व सेंट्रल ऑफिस बियरर आरवीपी सिंह के नेतृत्व में अपनी मांगों से सबंधित ज्ञापन डीआरएम को सौंपा 

चक्रधरपुर संवाददाता ट्रेन मैनेजरों के लिए न्यायसंगत वेतन स्तर सुनिश्चित किए जाने, एमसीपी का लाभ प्रदान करने, 1 जनवरी 2024 से यात्रा भत्ता के समान ही किलोमीटर माईलेज भत्ते में 25 प्रतिशत की वृद्धि किए जाने , माईलेज भत्ते में 70 प्रतिशत आयकर छूट दिए जाने, रेलवे बोर्ड के 24 जनवरी 2025 को जारी जेपीओ में स्टेशन में लोड स्टेबल एवं क्लियर करने पर ट्रेन मेनेजरों से हैंड ब्रेक लगाने वाले बिंदु को रद्द करने, रिक्त पड़े ट्रेन मैनेजरों के पदों पर शीघ्र नियुक्ति प्रदान करने,

रेलवे बोर्ड के सेफ्टी निर्देशालय की शक्तियों को अबिलंब बहाल किए जाने, केंद्रीय सिविल सेवा पेंशन नियमों का वर्गीकरण बंद करने, एनपीएस/यूपीएस को रद्द कर ओपीएस बहाल करने सहित 15 सूत्री मांगों को लेकर आल इंडिया गार्ड काउंसिल चक्रधरपुर शाखा की ओर से एक दिवसीय प्रर्दशन किया गया सुबह साढ़ेग्यारह बजे से प्रारंभ किए गए इस धरना प्रर्दशन में आल इंडिया गार्ड काउंसिल के जोनल सचिव डी मित्रा, सेंट्रल आफिस बियरर आरवीपी सिंह सहित चक्रधरपुर शाखा, झारसगुड़ा, राउरकेला, टाटानगर, सीनी, डांगोवापोसी आदि सभी लॉबियों के अध्यक्ष व सचिव सहित अन्य सदस्य शामिल होकर रेल प्रशासन के खिलाफ अपनी मांगो को लेकर आवाज बुलंद किया।

ट्रेन मैनेजरों ने रेल प्रशासन पर जानबुझकर उनकी मांगे न मानने का आरोप लगाया। अंत में लगभग 100 से ज्यादा ट्रेन मैनेजरों ने धरना स्थल से एक शोभायात्रा के साथ अपनी मांगों को पूरा करने की मांग का नारे लगाते हुए डीआरएम कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगों युक्त ज्ञापन डीआरएम की अनुपस्थिति में कार्यालय के सक्षम पदाधिकारी को सौंपा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *