कोयल नदी में नहाते समय डूबने से 13 वर्षीय नाबालिग की मौत, दो दोस्तों को बचाया गया

By
Advertisement
Advertisement

सेक्टर-7 थाना क्षेत्र। तुमकेला से होकर गुजरने वाली कोयल नदी में नहाने के दौरान गहराई में जाने से हुआ हादसा, एक बच्चे की मौत
कोयल नदी में नहाते समय डूबने से एक नाबालिग की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम अभी नायक था, जिसकी उम्र 13 वर्ष थी। वह सेक्टर-7 थाना अंतर्गत गोलघर अंचल स्थित लक्ष्मी पाली का रहने वाला था।

दो दोस्तों के साथ नहाने गया था बालक, गहराई में जाने पर तीनों डूबने लगे
जानकारी के अनुसार अभी नायक अपने दो दोस्तों के साथ तुमकेला से होकर गुजरने वाली कोयल नदी में नहाने गया था। नहाते समय तीनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

मछली पकड़ रहे लोगों ने दो बच्चों को बचाया, लेकिन एक की नहीं बच सकी जान
तीनों को डूबता देख नदी में मछली पकड़ रहे लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दो बालकों को सफलतापूर्वक बचा लिया, लेकिन अभी नायक को नहीं बचाया जा सका, जिससे उसकी मौत हो गई।

घंटों की मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग ने शव को नदी से बाहर निकाला
घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद अभी नायक के शव को नदी से बाहर निकाला।

 

Advertisement
Share This Article