होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज में छात्राओं व स्टाफ को प्रदान की गई महिलाओं से संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी

By
Advertisement
Advertisement

होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज में वीमेन सेल द्वारा महिलाओं से संबंधित सरकारी योजनाओं पर जानकारी प्रदान करने हेतु अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आरंभ वीमेन सेल प्रभारी एवं कार्यक्रम की संयोजक डॉ सीमा मिश्रा के स्वागत उद्बोधन से हुआ उसके पश्चात प्रेरणा मालाकार अध्यक्ष वीमेन सेल, एम.ए.चतुर्थ सेमेस्टर ने कार्यक्रम की मुख्य अतिथि का तथा अमृता कुजूर एम.ए.प्रथम सेमेस्टर ने प्राचार्य महोदया डॉ सिस्टर शांता जोसेफ का पौधा प्रदान कर स्वागत किया,

इसके पश्चात प्राचार्य महोदया के आशीर्वचन के पश्चात वक्ता महोदया ने छात्राओं व स्टाफ को महिलाओं से संबंधित सरकारी योजनाओं के संदर्भ में बहुत ही सहज व रुचिकर ढंग से जानकारी प्रदान करने के साथ छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए उनकी जिज्ञासा को शांत करते हुए उन्हें उनके अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति सावधान व सचेत रहने को प्रेरित किया।

कार्यक्रम में प्राचार्य महोदया व उपप्राचार्य डॉ सिस्टर मंजू टोप्पो के अतिरिक्त समस्त स्टाफ व छात्राएं सम्मिलित हुईं।कार्यक्रम के अंत में वीमेन सेल सहसचिव संस्कृति शांडिल्य ने आभार प्रदर्शन किया,तथा राष्ट्रगान के पश्चात कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।समस्त कार्यक्रम प्राचार्य महोदया के मार्गदर्शन व निर्देशन में संपन्न हुआ।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *