हॉस्पिटल की बंद पड़ी लिफ्ट में मरीज की लाश मिली

By
Advertisement
Advertisement

जगदलपुर ।  डिमरापाल मेडिकल कॉलेज की बंद पड़ी लिफ्ट में एक मरीज की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि वह इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज से कहीं चला गया था। परिजन उसे ढूंढ रहे थे। वहीं 8 दिनों के बाद उसकी लाश बरामद की गई है। उसकी मौत कैसे हुई है यह अभी स्पष्ट नहीं है। मामला जिले के परपा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम प्रकाश इजागिरी (40) है। ये बीजापुर जिले के नैमेड इलाके का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि यह मानसिक रूप से बीमार था। परिजन 16 फरवरी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे। जहां इसे मेल वार्ड में भर्ती किया गया था। वहीं इसका इलाज जारी था। फिर करीब 4 दिन बाद 20 फरवरी को ये कहीं चला गया।

जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन और परिजन उसे ढूंढने की कोशिश किए। लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। वहीं पिछले 2 से 3 दिनों से लिफ्ट के पास से काफी बदबू आने लगी थी। जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने बंद पड़ी लिफ्ट खुलवाई। जब देखा तो नीचे युवक की लाश पड़ी मिली। जिसके बाद शव बरामद किया गया।

 

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *