हैवानियत की सारी हदें पार, देखिए वीडियो

By
Advertisement
Advertisement

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के रेवतीपुर गांव से एक दिल को झकझोर कर देने वाली वीडियो सामने आई है। इस वीडियो में एक युवक हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी पत्नी के साथ बेरहमी से लाठी डंडे से पिटाई करते हुए नजर आ रहा है हालांकि कुछ लोगों ने पूरे घटना की वीडियो बना लिया और वही वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

पुलिस विभाग के द्वारा जिले में महिला संबंधित अपराधों के रोकथाम के लिए कई शिविर एवं मुहिम चलाई जा रही है बावजूद इसके ग्रामीण इलाकों से ऐसी घटना सामने आ रही इस वीडियो को देखने के बाद पुलिस विभाग की मुहिम का लोगों पर किस तरह का असर पड़ रहा है यह तस्वीरें बया कर रही है,

वहीं मामले पर एएसपी ने बताया की रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेवतीपुर खरका गांव का यह पूरा मामला है।वीडियो में अपनी पत्नी को बेरहमी से पिटाई करता दिख रहा युवक का नाम मंसूर अंसारी है

जो अपने पत्नी से इस बात से नाराज होकर इस हैवानियत की हद को पर कर दिया। युवक की पत्नी एक छोटे बच्चों को रास्ते में रख दी थी और जब युवक घर पहुंचा तो अपने बच्चों को रास्ते में देख आग बबूला हो उठा और हैवानियत दिखाते हुए अपने पत्नी के साथ जमकर मारपीट की हालांकि मामला जब थाना पहुंचा तो महिला ने लिखित में आवेदन प्रस्तुत कर कार्रवाई न करने की बात कही फिर भी पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता के सामान्य धाराओं के तहत कार्यवाही करने की बात कही है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *