हूल दिवस पर सोनुआ प्रखण्ड के झींगामर्चा चौक पर सिद्धू कान्हू की प्रतिमा पर विश्राम मुंडा ने किया माल्यार्पण कहा जल जंगल जमीन हमारी पहचान

By
Advertisement
Advertisement


चक्रधरपुर ( पश्चिमी सिंहभूम)। हुल दिवस के अवसर पर रविवार को जदयू के जिलाध्यक्ष विश्राम मुंडा ने सोनुआ प्रखण्ड के झींगामर्चा सिद्धू कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मुंडा ने अपने  संबोधन में कहा की हमारे पुर्वजों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ महाजनी प्रथा को समाप्त करने के कड़ा संघर्ष किया था।

जिसमें संथाल विद्रोह के नायक रहे सिद्ध कान्हू का योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। इन्हीं का देन है की हम आज स्वतंत्र रूप से जीवनयापन कर रहे हैं। उन्होंने कहा की हमारी पहचान जल जंगल जमीन से है। हमारी भी जिम्मेदारी है की इसे हमे किसी भी हालत में मिलकर बचाना है।

उन्होंने कहा की हम सब आदिवासी है चाहे वह संथाल, हो मुंडा, हो उरांव हो या कुडुख हो हम सब आदिवासी भाई है और हम सबको एकजुटता होकर  रहना है। बाहरी ताकतों से लड़ने के लिए एकजुटता सर्वोपरि है। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत को धराशाई करने के लिए झारखंड के वीरों की बलिदान युगों युगों तक याद रखा जाएगा।

Advertisement
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *