हितग्राहियों को बांटने वाले चावल शक्कर और केरोसिन में हुई थी गड़बड़ी, राशन की अफरा- तफरी करने वाले 4 गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के पुसौर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कंडाघाट की पूर्व सरपंच सोमती सिदार, तत्कालीन सचिव कृष्णचंद कर्ष,सहयोगी गौरहरि निषाद, प्रशांत सेठ और टिकेश्वर सेठ उचित मूल्य की दुकान का संचालन कर रहे थे। जून, जुलाई और अगस्त 2018 में हितग्राहियों को दिए जाने वाला चावल, शक्कर, नमक और केरोसिन का वितरण न कर अपरा तफरी की गई।

शिकायत के बाद तत्कालीन खाद्य निरीक्षक ने दुकान का भौतिक सत्यापन किया। जिसमें जांच में कुल 232.38 क्विंटल चावल 14.53 क्विंटल शक्कर. 4.16 क्विंटल नमक और 1369 लीटर केरोसिन की गड़बड़ी पाई गई। तत्कालीन खाद्य निरीक्षक राजन कश्यप ने 24 अगस्त 2018 को जांच रिपोर्ट दी दस्तावेजों के आधार पर पुसौर थाने में शिकायत की गई। इसके बाद मामले में आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर पुलिस ने अपनी जांच शुरू की।

एक आरोपी की हो चुकी है मौत
विवेचना के दौरान प्रार्थी और गवाहों के बयान लिए गए। जिसमें आरोपी गौरी निषाद, टिकेश्वर सेठ, प्रशांत सेठ और सोमती सिदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। तत्कालीन सचिव कृष्णचंद की मौत हो चुकी है। ऐसे में सभी ने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *