हाथ की सफाई, राशन की चोरी : झरना ग्राम पंचायत में उचित मूल्य दुकान पर धांधली, प्रशासन मौन

By
Advertisement
Advertisement

रायगढ़@खबर सार : तमनार विकासखंड अंतर्गत झरना ग्राम पंचायत की उचित मूल्य दुकान में राशन वितरण को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने दुकान संचालक उमाशंकर साव पर कम राशन देने और वितरण में धांधली का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पिछले तीन महीनों में 12 किलोग्राम चना देने के बजाय केवल 6 किलोग्राम चना ही वितरित किया गया। सूत्र: कुछ हितग्राहियों को बेवजह राशन देने से मना किया गया और मई महीने में आवंटन होने के बावजूद कई लाभार्थियों से अंगूठा लगवाकर चना नहीं दिया गया।

स्थानीय लोगों ने बताया, “हर महीने तय मात्रा में राशन मिलना चाहिए, लेकिन संचालक मनमानी कर रहा है। चना आधा ही मिलता है, और पूछने पर कोई जवाब नहीं मिलता।” एक अन्य हितग्राही ने कहा, “राशन हम गरीबों का हक है, लेकिन संचालक की धांधली ने हमें परेशान कर दिया।”

खाद्य विभाग के नियमों के अनुसार, उचित मूल्य दुकानों को राशन कार्ड धारकों को निर्धारित मात्रा में चावल, चना, नमक और शक्कर रियायती दरों पर देना अनिवार्य है। लेकिन झरना ग्राम पंचायत में इन नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। सूत्रों के मुताबिक, इस दुकान के खिलाफ पहले भी शिकायतें मिली थीं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि राशन वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए, दोषी संचालक पर तत्काल कार्रवाई हो, और नियमित निरीक्षण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए। साथ ही, अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग भी जोर पकड़ रही है।

जब इस मामले की जानकारी लेने के लिए संबंधित खाद्य अधिकारी और इंस्पेक्टर से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन किसी ने भी फोन नहीं उठाया। इससे प्रशासन की उदासीनता और गैर-जिम्मेदाराना रवैये पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी लापरवाही से संचालकों का हौसला बढ़ता है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *